अपनी बदकिस्मती पर आंसू बहा रही है ऐलनाबाद की बाईपास रोड

समस्या के समाधान के लिए वार्ड पार्षद सुभाष प्रेमी ने नगर पालिका सचिव को लिखा पत्र

ऐलनाबाद, 24 अप्रैल( एम पी भार्गव ) : शहर के वार्ड नंबर तीन के पार्षद सुभाष चन्द्र प्रेमी.ने आज नगरपालिका सचिव को एक पत्र लिखकर ऐलनाबाद शहर को जोड़ने वाली सभीसड़कों पर फैली गंदगी को साफ करवाने व विद्युत वितरण विभाग के खराब मीटर बॉक्स को सही करवाने की गुहार लगाई है। उन्होंने लिखा है कि समय-समय पर स्वच्छता को लेकर एजेंसियां सर्वे करती है जो स्वच्छता की रैंकिंग दर्ज करती है।

ऐलनाबाद शहर के चारों तरफ तलवाड़ा रोड, हनुमानगढ़ रोड, सिरसा रोड, डबवाली रोड व मिनी बाईपास पर गंदगी के अंबार लगे होने के कारण हमारे शहर की स्वच्छता में ग्रहण लग रहा है। कुछ वर्ष पहले शहर की सिरसा रोड से लेकर तलवाड़ा रोड तक एक बाईपास का निर्माण किया गया था लेकिन इसका निर्माण होने के बाद किसी भी महकमा ने इस बाईपास की तरफ ध्यान नहीं दिया।

वहीं ममेरा रोड से लेकर नचिकेतन पब्लिक स्कूल तक इस बाईपास रोड़ के दोनों किनारों पर गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं, जो कि सारा दिन सडान्ध मारते रहते हैं. लेकिन स्थानीय प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिससे लोगों में प्रशासन के विरुद्ध गहरा रोष गहराया हुआ है । यही हाल तलवाड़ा रोड,सिरसा रोड,हनुमानगढ़ रोड व डबवाली रोड बाईपास का है।

एरिया नगरपालिका से बाहर.का होने के कारण नगरपालिका कर्मचारी इस बाईपास की साफ सफाई नहीं करते और ना ही नगरपालिका के अधिकारी इस बाईपास को साफ सुथरा रखने की समुचित रणनीति किसी दूसरे विभाग जैसे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के साथ मिलकर तैयार करते हैं। इस वजह से गंदगी का दंश शहर लम्बे अर्सा से झेल रहा है। शहर में जब भी कोई नए सिरे से मकान बनाया जाता है या फिर पुराने मकान को तोड़ा जाता है तब स्वभाविक उसमें से मलवा निकलता है।

उस मलबे को निस्तारण के लिए मकान मालिक किराए पर चल रहे ट्रैक्टर ट्राली या रेहड़ी चालक को ठेका दे देते हैं। इस मलबे को ट्रैक्टर ट्राली व रेहड़ी चालक सुबह सवेरे या रात के अंधेरे में इन सड़कों के किनारे निस्तार कर चले जाते हैं। इसके अतिरिक्त मृत पशु उठाने का ठेका भी ना होने के कारण लोग मरे हुए जानवर भी सड़क के किनारे फैंककर चले जाते है जो काफी दिनों तक जानवरों के शव सड़ते रहते हैं । यहां पर फैली गंदगी को देखते हुए बाहर के लोग जब शहर में प्रवेश करते है तो वह नगरपालिका प्रशासन को कोसते है इसके अतिरिक्त शहर के लोग भी नगरपालिका को इसका दोषी मानते हैं।
खंबों पर लगें हुए बिजली मीटर बॉक्स भी जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं जो शहर की स्वच्छता अभियान में कहीं ना कहीं रोड़ा अटकाने का कार्य कर रहा है। इसलिए बिजली विभाग को जो भी मीटर बॉक्स लटके या खाली पड़े हैं उनको दुरुस्त करवाने के लिए लिखा जाए। पालिका पार्षद ने लिखा है कि यह गंभीर समस्या काफी पुरानी हो गई है प्रशासन इस और तुरंत ध्यान दें,ताकि लोग सुख की सांस ले सके.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.