गंग नहर व इंदिरा गांधी नहर परियोजना से गंगानगर जिले के किसानो में आई समृद्धि-

ऐलनाबाद के शोधार्थी को टांटिया विश्वविद्यालय ने प्रदान की पी एच डी की उपाधि

ऐलनाबाद,22 अप्रैल (एम पी भार्गव): श्री गंगानगर जिले में कृषि विकास एवं सामाजिक आर्थिक परिवर्तन टॉपिक में ऐलनाबाद निवासी डा.चन्द्र सैनी ने शोध उपरांत उपाधि प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि डॉ. चन्द्र सैनी ऐलनाबाद की अनेकों सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं तथा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जरूरतमंद विद्यार्थियों की पाठ्य पुस्तक व स्टेशनरी देकर उनकी सहायता कर रहे है। डा. सैनी भूगोल विषय में स्नातकोत्तर है और उन्होंने इसी विषय से कृषि विकास एवं सामाजिक आर्थिक परिवर्तन टॉपिक से गंगानगर के टांटिया विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि ली है। डॉक्टर आफ फिलोसफी की उपाधि प्राप्त करने पर डाक्टर चन्द्र सैनी को क्षेत्र की अनेक सामाजिक,धार्मिक व शैक्षणिक संस्थाओं ने बधाई दी है व उज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी है ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.