राजेन्द्र नगर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, जीडीए ने कई दुकानों सहित अतिरिक्त निर्माण किया ध्वस्त

16 अप्रैल को गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित राजेन्द्र नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष के निर्देश पर अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

प्रभारी प्रवर्तन जोन-07 के नेतृत्व में भूखंड संख्या 4/13, सेक्टर-5, राजेन्द्र नगर में बेसमेंट और स्टिल्ट में बनाई गई 16 दुकानों को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा भूखंड संख्या 2/14 और 2/16, सेक्टर-2, राजेन्द्र नगर में मम्टी के बराबर बनाए गए अतिरिक्त कमरों पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

ध्वस्तीकरण के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-07 का स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ता मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में भी अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.