डेयरी से गाय चोरी की वारदात चंद ही घंटों में सुलझी, दो आरोपी काबू
वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी व चोरीशुदा गाय बरामद
सिरसा 15 अप्रैल, (भार्गव) जिला पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार संपत्ति विरुद्ध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शहर थाना की जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी ने डेयरी से पशुधन गाय चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया आज सुबह राजेश कुमार पुत्र हीरालाल निवासी इंद्रपुरी मोहल्ला सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उसने कुछ गाय पाल रखी है और वह में डेयरी चलाने का काम करता है । अलसुबह करीब 4:30 बजे जब वह डेयरी में आया तो डेयरी के पास एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी खड़ी दिखाई दी । जब वह डेयरी के नजदीक पहुंचा तो दो नौजवान युवक डेयरी से गाय को गाड़ी में चढ़ा रखी थी और दूसरी को चढ़ा रहे थे दोनों ने मुझे देखकर गाड़ी लेकर मौका से फरार हो गए । पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में पशुधन चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जेजे कॉलोनी की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी सुबे लाल पुत्र मनफूल निवासी गांव धिंगतानिया व सूरज पुत्र इंद्राज निवासी गांव नटार को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी व पशुधन गाय को बरामद कर लिया है । गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान पशुधन चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।
