ऐलनाबाद, 13 अप्रैल( एम पी भार्गव ) : सिरसा : जिला पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल इंडिया खेल, अजीज प्रताप सिंह खोसा स्टेडियम ऐलनाबाद की खिलाड़ी प्रवीण कौर ने जूनियर आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करके ऐलनाबाद व सिरसा जिला का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका ऐलनाबाद के पूर्व चेयरमैन रविंद्र कुमार लढ़ा व डॉक्टर मदन जैन ने खिलाड़ी प्रवीण कौर को गोल्ड मेडल पहनाकर व ट्राफी देकर और 1100 रुपए की नगद राशि से सम्मानित किया। इस अवसर पर अजीज प्रताप खोसा फाउंडेशन के संरक्षक मलकीत सिंह खोसा, अध्यक्ष अमरपाल सिंह खोसा, खेल इंडिया खेल एकेडमी के संचालक आत्माराम झोरड़, कोच संपत सिंह व सुंदर ठाकुर ने खिलाड़ी प्रवीण कौर को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष् की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी प्रवीण कौर की सख्त मेहनत व कोच संपत सिंह का अच्छा मार्गदर्शन है जिसके चलते अब ऐलनाबाद क्षेत्र से भी खिलाड़ी बडी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके ऐलनाबाद का नाम रोशन कर रहे है।
