सोनभद्र: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरा जलवा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दिल

  • रिपोर्ट: मनीष कुमार

दुद्धी(सोनभद्र)। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 डीहवार बाबा धाम स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार देर शाम भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कक्षा अनुसार टॉप 10 में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कमलेश मोहन और विशिष्ट अतिथि राजकुमार अग्रहरि, कमल कानू, राजेश्वर श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ, इसके बाद विद्यालय प्रबंधक कृष्ण कुमार ने अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति, भक्ति और फिल्मी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। वक्ताओं ने विद्यालय द्वारा कम शुल्क में शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि कमलेश मोहन ने बच्चों को शिक्षा के प्रति गंभीर रहने और बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा किया गया, जबकि मौके पर राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी, प्रभु सिंह, अनिल हलवाई, जगत नारायण, सतीश, अभिषेक, अरविंद तिवारी समेत बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.