बदायूं: दिनदहाड़े पुलिस चौकी के पास से अर्टिगा कार चोरी, इलाके में हड़कंप

बदायूं जिले में दिनदहाड़े चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस चौकी के पास से ही चोर एक अर्टिगा कार लेकर फरार हो गए। इस वारदात से इलाके में दहशत और लोगों में आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, आरिफपुर नवादा स्थित ब्लूमिंग डेल स्कूल के समीप जावेद रईस की नई अर्टिगा कार खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि जावेद ने यह कार इसी साल जनवरी में फाइनेंस कराई थी। चोरी हुई गाड़ी का नंबर यूपी 24 बीपी 9307 है।

घटना की सूचना तुरंत डायल 112 और संबंधित पुलिस चौकी को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

दिनदहाड़े पुलिस चौकी के पास इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.