ज्ञान भारतम मिशन पर जोर,लखीसराय में पांडुलिपियों के सर्वे व डिजिटलीकरण की तैयारी

लखीसराय(सरफराज आलम) समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में गुरुवार को ज्ञान भारतम मिशन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम नीरज कुमार ने की। इसमें जिले में पांडुलिपियों के सर्वेक्षण और डिजिटलीकरण के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने पर जोर दिया गया।डीडीसी बोले- ज्ञान परंपरा को
बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने मिशन की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल देश की प्राचीन ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर और बौद्धिक विरासत को सुरक्षित करने की दिशा में अहम कदम है। इसके तहत सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों, पुस्तकालयों, मठ-मंदिरों, शिक्षण संस्थानों और निजी संग्रहकर्ताओं के पास उपलब्ध पांडुलिपियों की पहचान कर उनका डिजिटलीकरण किया जाएगा।
बताया गया कि 70-75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी पांडुलिपियां ऐतिहासिक और शैक्षणिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में इनका सूचीकरण, कैटलॉगिंग और संरक्षण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी और आईसीडीएस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को मिशन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर जिले में विशेष सर्वे अभियान चलाने को कहा गया। स्कूल, कॉलेज, पुस्तकालय और निजी संग्राहकों से संपर्क कर पांडुलिपियों की जानकारी जुटाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में डिजिटलीकरण के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की बात कही गई। अधिकारियों को संबंधित ऐप डाउनलोड करने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि मिशन के तहत एआई आधारित डिजिटल रिपॉजिटरी तैयार की जाएगी, जिससे शोधार्थियों और आम लोगों के लिए पांडुलिपियों तक पहुंच आसान होगी। दुर्लभ पांडुलिपियों के अनुवाद और प्रकाशन की दिशा में भी कार्य होगा।बैठक में स्थापना उपसमाहर्ता शशि कुमार,डीटीओ मृणाल रंजन, डीपीआरओ रवि कुमार,जिला पंचायती राज पदाधिकारी पम्मी रानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.