गर्लफ्रैन्ड ने किया इनकार तो युवक ने दे दी जान…

  • रिपोर्ट- विनोद मित्तल

फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में कल शाम एक 28 वर्षीय युवक ने गर्लफ्रेंड द्वारा शादी से इंकार किए जाने से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान निखिल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निखिल का संजय कॉलोनी की एक युवती के साथ करीब पांच साल से प्रेम संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे।।

इस संबंध को लेकर परिवारों के बीच बातचीत भी हो चुकी थी, लेकिन कुछ समय से युवती ने शादी से मना करना शुरू कर दिया था, जिससे निखिल मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। रविवार शाम करीब पांच बजे निखिल ने युवती से व्हाट्सएप पर बातचीत की और फिर उसे वीडियो कॉल किया। कॉल के दौरान ही उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह देखकर युवती ने तुरंत निखिल के दोस्तों को सूचना दी। दोस्त मौके पर पहुंचे तो निखिल फंदे से लटका मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.