मोहना मंडी पहुंचे दुष्यंत चौटाला: फसल खरीद पर सरकार को घेरा, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

  • रिपोर्ट- विनोद मित्तल

फरीदाबाद की मोहना मंडी में आज पूर्व उपमुख्यमंत्री व जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने पहुंचकर किसानों की फसल खरीद की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौजूदा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि फसल खरीद शुरू हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन मंडियों में अभी तक अपेक्षित गति से खरीद शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने गेट पास प्रणाली, डिजिटाइजेशन और धान्य प्रबंधन व्यवस्थाओं को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के फसल खरीद को लेकर किए गए दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं और किसानों को समय पर राहत नहीं मिल पा रही है। साथ ही हाल ही में हुई बारिश से गेहूं की फसल को हुए नुकसान का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से फसल खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने की अपील की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.