बुलन्दशहर: आनलाइन फ़्रॉड से ठगे 79,657 रुपये साइबर क्राइम पुलिस ने वापस कराये

बुलन्दशहर:  6 नवम्बर को सतेन्द्र कुमार पुत्र कपिल देव निवासी शान्ति निकेतन डी0एम0 रोड कालौनी, बुलन्दशहर ने साइबर क्राइम पुलिस थाना बुलन्दशहर में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा भिन्न-भिन्न माध्यम से मेरे आई0सी0आई0 क्रेडिट कार्ड खाते से कुल 79,657 रूपयों की आनलाइन ठगी के माध्यम से पैसे निकाल किए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के अथक प्रयास द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना बुलन्दशहर द्वारा आवेदक से ठगे गये 79,657 रुपये बैंक खाते में वापस कराये गये। अपने पैसे वापस पाकर आवेदक द्वारा पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम पुलिस थाना में उपस्थित होकर साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.