नारनौल हाफ मैराथन 3.0 में रायसोर्स रन क्लब फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन, ज्योति सिंह ने जीता दूसरा स्थान

  • रिपोर्ट: नीरज मित्तल

फरीदाबाद/नारनौल, मार्च 2026। ऐक्यम राइज क्लब द्वारा आयोजित नारनौल हाफ मैराथन 3.0 में रायसोर्स रन क्लब फरीदाबाद के धावकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में क्लब की महिला धावक ज्योति सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

मैराथन में क्लब के अन्य धावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कपिल अग्रवाल ने 21 किलोमीटर दौड़ में भाग लिया, जबकि तेज चौधरी ने 10 किलोमीटर दौड़ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मैराथन के ब्रांड एंबेसडर गौरव चौधरी ने भी 10K दौड़ में हिस्सा लिया।

रायसोर्स रन क्लब फरीदाबाद के को-फाउंडर तेज चौधरी और उनकी टीम ने आयोजन को सफल बनाने के लिए एंकर सुसमा डेबोरा का विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने अपनी प्रभावशाली एंकरिंग से पूरे कार्यक्रम को आकर्षक और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

क्लब की ओर से आयोजकों का भी आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की सराहना की गई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के प्रयासों को सराहनीय बताया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.