बाबा प्रेमदास जी की पुण्यस्मृति में 36वाँ विशाल संत समागम व भंडारा भव्य रूप से संपन्न

ऐलनाबाद,  मार्च (एम.पी. भार्गव)। बाबा प्रेमदास जी की पुण्यस्मृति में 28 व 29 मार्च को परम पूज्य गुरुदेव जितवा नन्द जी महाराज के पावन सानिध्य में 36वाँ विशाल संत समागम एवं भंडारा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से अनेक संत, महंत एवं महामंडलेश्वर पधारे, जिन्होंने अपने आशीर्वचनों से संगत को आध्यात्मिक प्रेरणा दी। कार्यक्रम में संतों का ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।

समारोह में प्रमुख रूप से स्वामी दयासागर जी (छुडानी धाम), स्वामी राघवानंद जी (जींद), स्वामी रामेश्वरानंद जी (रानियां, पंजाब), स्वामी सूर्यनंद जी सरस्वती (हरियाणा), स्वामी सत्यप्रकाश जी (पटना), स्वामी राजूदास जी (हरिद्वार), स्वामी सुंदरदास जी (समालखा), स्वामी प्रकाशानंद जी, महंत सतपाल दास जी, स्वामी परमानंद जी, स्वामी श्यामानंद जी एवं स्वामी मुनिशानंद जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विशेष रूप से ऋषिकेश से पधारे अखंडानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि संगत अत्यंत सौभाग्यशाली है, जिसे गुरुदेव स्वामी जित्वानंद जी जैसे महान संत का सानिध्य प्राप्त हुआ है।

समागम के दौरान संतों द्वारा कबीर साहेब एवं श्रीमद्भगवद्गीता की वाणी का पाठ एवं सत्संग किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।

कार्यक्रम में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। संतों ने अपने प्रवचनों में सेवा, सुमिरन और सामाजिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में नैतिकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी संतों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। संत कबीर वृद्धाश्रम वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से सभी का तहेदिल से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.