“सिरसी गहरवार में एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र का अनोखा पहल, गेहूं की फसल काटकर किसानों को किया जागरूक”

"कृषक भाइयों के दिलों में बसते हैं एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र, गेहूं की फसल काटकर दिया संदेश"

  •  रिपोर्ट: मंजय वर्मा 

उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर सिरसी गहरवार में एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र का अनोखा पहल, गेहूं की फसल काटकर किसानों को किया जागरूक

मिर्जापुर के एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने एक बार फिर से अपनी सरल स्वभाव और सटीक निर्णय के कारण लोगों का दिल जीत लिया है। उन्होंने ग्राम सिरसी गहरवार में गेहूं की फसल काटकर किसानों को संदेश दिया कि वे जल्द से जल्द गेहूं की फसल की कटाई कर लें।

इस दौरान उन्होंने फसल की उत्पादकता का भी परीक्षण किया और किसानों से रूबरू हुए। एसडीएम सदर को गेहूं की फसल काटते देख बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हो गए और उनकी इस पहल की सराहना की।

किसान भाई कहते है की जनपद में पहली बार ऐसा कोई लोकप्रिय अधिकारी हमने देखा है जो सही समय पर सटीक निर्णय लेते है और पिडीत के बीच स्वयं जाकर उनके हालचाल जानकर उनके समस्याओ का निस्तारण करने का प्रयास करते है ।

एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र की इस पहल को जनपद में काफी सराहना मिल रही है और लोग उनकी इस सरल स्वभाव और सटीक निर्णय के कारण उन्हें पसंद कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.