सोनभद्र में रामनवमी पर शिक्षा व्यवस्था को बड़ी सौगात, नए बीएसए कार्यालय का उद्घाटन

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र में रामनवमी के पावन अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में नव निर्मित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का विधि-विधान से उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बद्रीनाथ नाथ सिंह और जागृति अवस्थी ने पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर नए कार्यालय का शुभारंभ किया।

उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने कार्यालय में औपचारिक प्रवेश किया और पूरे परिसर का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में शेष बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी नए शैक्षिक सत्र से कार्यालय का संचालन पारदर्शी और प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

इस मौके पर हेमंत सिंह, मुकुल आनंद पांडेय, नमिता शरण, विनीत सिंह सहित अन्य अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्टाफ भी मौजूद रहे।

नए बीएसए कार्यालय के उद्घाटन से जिले की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.