स्वर्गीय अज़ीज़ प्रताप खोसा की स्मृति में कबड्डी टूर्नामेंट व अन्य खेल मुकाबले 29 मार्च को ऐलनाबाद में  

ऐलनाबाद, 26, मार्च (डॉ एम पी भार्गव) : अजीज प्रताप सिंह खोसा फाउंडेशन की एक आवश्यक बैठक गत दिवस ऐलनाबाद कार्यालय में सम्पन्न हुई । इस बैठक में हर वर्ष की भांति स्वर्गीय अजीज प्रताप सिंह खोसा के जन्म दिवस पर आगामी 29 मार्च रविवार को सातवें कबड्डी टूर्नामेंट व अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाने का फैसला लिया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरपाल सिंह खोसा ने बताया कि इन खेल मुकाबलों में हर वर्ष की भांति सुबह मैराथन दौड़ मुकाबले होंगे जिसमें लड़के व लड़कियों के तीन – तीन वर्ग बनाए गए है, इस में एक से लेकर 18 वर्ष वहीं 19 से लेकर 40 वर्ष व 41 से लेकर 60 वर्ष की मैराथन दौड़ आयोजित होगी।

तीनों कैटेगरी में पहले 10-10 प्रतिभागियों को मेडल व नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह अंडर 14, अंडर 16, अंडर 17 व अंडर 19 के बच्चों की 100 मीटर, 200 मीटर ,400 मीटर दौड़ व लौंग जंप, शॉटपुट मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान लड़कों के जिला स्तरीय 55 किलोग्राम भार वर्ग के सर्कल व नैशनल कबड्डी मुकाबले करवाए जाएंगे और लड़कियों के जिला स्तरीय खो- खो मुकाबले भी होंगे।

दोपहर बाद लड़कियों की आल ओपन सर्कल कबड्डी के मुकाबले व लड़कों की सर्कल कबड्डी के जिला स्तरीय मुकाबले करवाएं जाएंगे। सभी टीमों को नगद राशि व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरपाल सिंह खोसा, सुखविंदर सिंह डीपी, प्रीत औलख, सोमपत कोच,सुरेंद्र सिंह बराड़, गुरजंट सिंह सिद्धू, सोनू शर्मा, मनदीप सिंह बराड़, जशन खोसा,जसकरण खोसा, हर्ष बराड़, प्रहलाद कोच,पलविंदर सिंह बराड़ सहित फाउंडेशन के सभी सदस्य मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.