सोनभद्र : बिजली समस्याओं पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

  • रिपोर्ट:शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने विद्युत समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता ओपी गुप्ता से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए परेशानी बन गई है, अचानक बैलेंस खत्म दिखाकर बिजली काट दी जाती है और तकनीकी दिक्कतें बनी रहती हैं। नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने जर्जर खंभों और नीचे लटकते तारों को हादसे का कारण बताया, वहीं अन्य पदाधिकारियों ने बिलिंग गड़बड़ी, केबल नियमों के उल्लंघन और शिकायतों के समाधान में देरी जैसे मुद्दे उठाए। संगठन ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही जारी रही तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.