डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर मिर्जापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मिर्जापुर, मार्च 2026। जनपद मिर्जापुर के तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने भी शिकायतों की सुनवाई की।

समाधान दिवस के अवसर पर डीएसओ, एक्सईएन हाइडल, पीडी डीआरडीए, डीएसडब्ल्यूओ, एक्सईएन सिंचाई, एई माइनर सिंचाई, तहसीलदार सदर विशाल शर्मा, नायब तहसीलदार गरिमा यादव, नागिना सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ सिटी छानबे, एडीओ पंचायत सिटी कोन, एडीओ समाज कल्याण, सीडीपीओ, बीईओ, हाइडल सिंचाई, चकबंदी, सप्लाई इंस्पेक्टर, थाना पुलिस सहित तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकारियों को शेष प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.