सोनभद्र: आंगनबाड़ी में बदलाव की नई शुरुआत, वंडर बॉक्स प्रशिक्षण से बच्चों के भविष्य को नई दिशा

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

घोरावल (सोनभद्र)। ब्लॉक संसाधन केंद्र घोरावल पर आईआईटी गांधीनगर द्वारा विकसित वंडर बॉक्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल ने बताया कि यह प्रशिक्षण ब्लॉक के 134 कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों और नोडल शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छोटे बच्चों में रचनात्मक, तार्किक, बौद्धिक और भावनात्मक कौशल का विकास करना है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को आधुनिक गतिविधियों और शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में मयंक कुमार दुबे और ओम प्रकाश मौजूद रहे, जिन्होंने वंडर बॉक्स के उपयोग और इसके लाभों को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक अखिलेश कुमार सिंह, अविनाश शुक्ला, अनिल, ममता पांडेय, दुर्गावती देवी, निर्जला देवी सहित कई शिक्षकों ने भाग लिया और प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को बच्चों के विकास में लागू करने का संकल्प लिया।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.