हरियाणा में वेतन संकट के बीच 753 पदों पर भर्ती, सरकार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

गुस्ताखी माफ हरियाणा – पवन कुमार बंसल 

घर में नहीं दाने अम्मा चली भुनाने 

हरियाणा सरकार के पास मेडिकल कॉलेजों के स्टाफ का वेतन देने के पैसे नहीं और निकाल दी बम्पर भर्ती i

हरियाणा सरकार की अजीबोगरीब कार्यप्रणाली – मेडिकल कॉलेजों के वर्तमान कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं और विज्ञापन प्रकाशित कर दिया 753 आचार्यों, सह आचार्यों और सहायक आचार्यों के नए पदों के लिए।

हरियाणा सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अपने कार्यालय के आदेश दिनांक 17/03/2026 अनुसार और राज्य के मुख्य समाचार पत्रों में विज्ञापन अनुसार प्रांत के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में 165 आचार्य, 214 सह आचार्य और 374 सहायक आचार्य पद की नौकरी के लिए आवेदन मांगे हैं। खास बात यह है कि जब सरकार के पास वर्तमान कर्मचारियों को देने के लिये महीनों से वेतन ही नहीं है, तो इन नए पदों की भर्ती के लिये कैसे स्वीकृति दे दी गई? विज्ञापन के शीर्षक में लिखा है हरियाणा में उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा की सुनिश्चितता, लेकिन मेडिकल कॉलेजों में ऑपरेशन थिएटर तक सुचारू नहीं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.