जनसुनवाई में डीएम अजय द्विवेदी की कार्यशैली की गूंज, दिव्यांग बालक को मिली ट्राई साइकिल

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर

Rampur। जनपद में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी Ajay Kumar Dwivedi की कार्यशैली की आम जनता जमकर सराहना कर रही है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए डीएम ने त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए, जिससे लोगों में संतोष और भरोसा देखने को मिला।

जनता का कहना है कि डीएम न केवल समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हैं, बल्कि मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देकर समाधान सुनिश्चित कराते हैं। यही वजह है कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उनकी कार्यप्रणाली की चर्चा हो रही है।

इसी जनसुनवाई के दौरान एक मानवीय पहल भी देखने को मिली। जिलाधिकारी के निर्देश पर एक दिव्यांग बालक को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। ट्राई साइकिल मिलने के बाद बालक के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, वहीं परिजनों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

डीएम की इस संवेदनशीलता और तत्पर कार्यशैली से आम जनता के बीच सकारात्मक संदेश गया है। जनपद में प्रशासन की सक्रियता और जनहित के कार्यों को लेकर लोगों का विश्वास और मजबूत होता नजर आ रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.