जस्टिस हरकेश मनुजा ने जिला न्यायालय सिरसा का किया निरीक्षण, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ऐलनाबाद/सिरसा, मार्च (एम पी भार्गव)। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ के जस्टिस हरकेश मनुजा ने मंगलवार को जिला न्यायालय सिरसा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
निरीक्षण के दौरान जस्टिस हरकेश मनुजा ने जिला न्यायालय सिरसा के साथ-साथ उपमंडल न्यायालय डबवाली और ऐलनाबाद का भी दौरा किया। इस अवसर पर एडीआर सेंटर परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया भी मौजूद रहे।
जस्टिस मनुजा ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति का आधार हैं, जो हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और वातावरण को शुद्ध बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण जितना जरूरी है, उतना ही उनकी नियमित देखभाल करना भी आवश्यक है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीमा सिंघल, डॉ. नरेश कुमार सिंघल, राजन वालिया, नितिन किनरा, नवजीत क्लैर, फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज कृष्ण कांत, अतिरिक्त प्रिंसिपल जज सुमित गर्ग, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) मुनीश नागर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बगोटिया, जूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सोनिया, रिचु, गगनदीप गोयल, अमित, रमणदीप कौर, माधव अग्रवाल और श्रुति गुप्ता सहित कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा उपमंडल डबवाली से सब डिविजनल जूडिशियल मजिस्ट्रेट हरलीन पाल सिंह, जूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुमन पटेलियान व कृतिका तथा उपमंडल ऐलनाबाद से सब डिविजनल जूडिशियल मजिस्ट्रेट आशीष आर्य और सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रतीत सिंह धोंचक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
