नोरा फतेही–संजय दत्त के गाने पर विवाद, ‘सरके चुनर’ को लेकर बैन की मांग तेज

नई दिल्ली। फिल्म KD: The Devil के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बोल और प्रस्तुति को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है।

आपत्तिजनक बोलों पर उठा विवाद

वकील और सोशल वर्कर विनीत जिंदल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को शिकायत भेजकर गाने पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और इसे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि गाने के बोल अश्लील, डबल मीनिंग और समाज की शालीनता के खिलाफ हैं।

NHRC ने भी लिया संज्ञान

मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी गाने में कथित आपत्तिजनक सामग्री को लेकर नोटिस जारी किया है। आयोग ने यह कदम सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बाद उठाया है।

कानूनी कार्रवाई की मांग

शिकायत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 294 और आईटी एक्ट 2000 का हवाला देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में भी गाने से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया, लेकिन इसके साथ ही इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गईं। कई यूजर्स ने इसे “अश्लील” और “घटिया” बताते हुए बैन की मांग की है, जबकि कुछ लोग इसे मनोरंजन का हिस्सा मान रहे हैं।

हालांकि, इस पूरे विवाद पर अब तक न तो फिल्म के निर्माताओं और न ही कलाकारों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.