मोदीनगर में उपजिलाधिकारी मोदीनगर, नायब तहसीलदार मुरादनगर/मोदीनगर तथा पूर्ति विभाग की टीम द्वारा विभिन्न गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को दी जा रही सुविधाओं की गहन जांच की।
अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिन गैस एजेंसियों की जांच की गई, उनमें मुरादनगर गैस सर्विस (इंडियन गैस), जिंदल गैस सर्विस (भारत गैस), मनन गैस सर्विस (कस्बा रोड मुरादनगर – इंडियन गैस), ग्राम फरीदनगर स्थित अग्नि एचपी गैस एजेंसी, राज इंडेन ग्रामीण एजेंसी भोजपुर, ग्राम काजमपुर स्थित गैस गोदाम, त्यौड़ी ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी ग्राम त्यांडी तथा ग्राम कलछीना स्थित रोहन गैस एजेंसी शामिल हैं।
प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए समय-समय पर ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे।
