नकली आयुर्वेदिक दवाओं की रोकथाम के संबंध में बैठक आयोजित

बदायूँ से इंतजार हुसैन की रिपोर्ट
कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में नकली आयुर्वेदिक दवाओं की रोकथाम के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने कहा कि नकली दवाओं के सेवन से संबंधित को स्वास्थ्य हानि हो सकती है। उन्होंने इसकी प्रभावी रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि गत माह 19 सैंपल लिए गए थे जिनको लैब परीक्षण के लिए लखनऊ लैब में भेजा गया है। अभी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है, प्राप्त होते ही उसी के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.