- रिपोर्ट: कपिल सिंह
Barabanki में उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 में शामिल होने आई एक महिला अभ्यर्थी समय से पहले अपने सही परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में पुलिस की तत्परता से सफल हो सकी।
जानकारी के अनुसार महिला अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज बरौली जाटा, थाना सतरिख क्षेत्र में निर्धारित था। लेकिन गलती से वह कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुंच गई।
समय कम होने के कारण महिला अभ्यर्थी ने तुरंत UP-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 6520 के पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला अभ्यर्थी को समय रहते उसके सही परीक्षा केंद्र तक पहुंचा दिया।
परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंचने के बाद महिला अभ्यर्थी ने बाराबंकी पुलिस की त्वरित सहायता और संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
