स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति व वितरण शिविर आयोजित

पीएमईजीपी व मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुकों को मिली स्वीकृति, युवाओं को उद्यम शुरू करने की अपील

लखीसराय(सरफराज आलम)उद्योग विभाग,बिहार के निर्देश पर स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं के तहत लाभुकों को ऋण स्वीकृति और वितरण के लिए गुरुवार को संग्रहालय परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने की, जबकि आयोजन जिला उद्योग केंद्र लखीसराय द्वारा किया गया।शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री उद्यमी योजना समेत अन्य स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभुकों को ऋण स्वीकृति प्रदान की गई तथा कई लाभुकों के बीच ऋण का वितरण भी किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है। उन्होंने लाभुकों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उद्यम को सफल बनाने की अपील की।कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रुपेश कुमार झा, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) संजीत कुमार, उद्योग विभाग पटना के आशीष कुमार सहित विभिन्न बैंकों के समन्वयक व शाखा प्रबंधक,बड़ी संख्या में लाभुक, बैंक प्रतिनिधि तथा विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.