‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में दिखेगा खास वेडिंग ट्रैक, श्रेया जैन ने साझा किया दुल्हन बनने का अनुभव

मध्य प्रदेश/राजस्थान, मार्च 2026: टीवी शो ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ इन दिनों अपने नए वेडिंग ट्रैक को लेकर चर्चा में है। शो में गर्व और वैष्णवी की शादी का सीक्वेंस दर्शकों को कई भावनात्मक मोड़ों से रूबरू कराएगा। वैष्णवी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री श्रेया जैन ने इस खास ट्रैक की शूटिंग और अपने ब्राइडल लुक से जुड़ा अनुभव साझा किया।

श्रेया जैन ने कहा कि दुल्हन के रूप में तैयार होना हर लड़की के लिए खास अनुभव होता है। उन्होंने बताया, “लड़कियों को सजना-संवरना आमतौर पर बहुत पसंद होता है और जब बात ब्राइडल आउटफिट की हो तो उत्साह और बढ़ जाता है। एक कलाकार होने के नाते हमें अलग-अलग तरह के कपड़े पहनने का मौका मिलता है। शो में जो ब्राइडल आउटफिट मैं पहन रही हूं वह बेहद खूबसूरत है और इसे स्क्रीन पर कैरी करना मुझे बहुत अच्छा लगता है।”

उन्होंने आगे बताया कि टीवी शोज़ में शादी के सीक्वेंस की शूटिंग कई दिनों तक चलती है, ऐसे में भारी लहंगा और ज्वेलरी पहनकर लंबे समय तक काम करना चुनौतीपूर्ण होता है। “कई बार कपड़े काफी भारी होते हैं और लंबे शूटिंग घंटों के कारण थकान भी महसूस होती है। लेकिन जब मैं खुद को आईने में दुल्हन के रूप में देखती हूं तो सारी थकान भूल जाती हूं,” उन्होंने कहा।

कहानी के नए मोड़ के बारे में श्रेया ने बताया कि गर्व और वैष्णवी की शादी कहानी में एक मजबूरी के तहत हो रही है। हालांकि, इस दौरान गर्व का व्यवहार और उसका वैष्णवी के प्रति सम्मान उसे नए नजरिए से देखने पर मजबूर करता है। लेकिन दर्शकों के लिए जल्द ही कहानी में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ आने वाला है।

दर्शक इस खास वेडिंग ट्रैक को हर दिन रात 9 बजे ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में सन नियो पर देख सकते हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.