सोनभद्र में होली मिलन समारोह: रंग-गुलाल के बीच गूंजे काशी-ब्रज के पारंपरिक गीत

  • रिपोर्ट: रघुराज सिंह

सोनभद्र। बीजपुर स्थित एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर के भारतीय मजदूर संघ के ठेंगड़ी भवन कार्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने एकत्र होकर रंग-गुलाल के साथ होली के उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आनंद मोहन को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष राकेश राय और उनकी टीम ने समारोह में पहुंचे सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान अभिमन्यु तिवारी ने अपनी टीम के साथ काशी और ब्रज के पारंपरिक होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। “शिवशंकर खेलेले होली गौरा साथ लिए”, “खेले मशाने में होली दिगंबर” और “आज ब्रज में होली रे रसिया” जैसे गीतों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया और उपस्थित लोग झूम उठे।

इस मौके पर राम प्रकाश पाण्डेय, देवनारायण खेरवार, अमरेश तिवारी, अमित धीमान, आनंद मोहन, संजय, रविन्द्र, दुधनाथ, रामु, निशांत कमल, शिवप्रसाद, अरविंद दुबे, चंद्रसेन पाण्डेय, अनिल त्रिपाठी, भोले भगवान, योगेश त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

अंत में बनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद मोहन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर खुशी जाहिर की।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.