महिला दिवस पर रामपुर महिला थाने में महिलाओं को किया गया सम्मानित

Rampur। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वीर खालसा सेवा समिति की ओर से रामपुर महिला थाने में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समिति की महिला विंग ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में महिला विंग की ओर से निरीक्षक अनु तोमर, कल्पना देव, भारतीय, रीता शर्मा, रुचि चौहान, वर्षा चौधरी, आशु रांची, स्नेह लता, उषा, मीरा, शिवानी और शालिनी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

समिति के अध्यक्ष Avtar Singh ने कहा कि महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान करना उनके हौसले और योगदान को सलाम करने का एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उनके सम्मान से ही समाज की प्रगति संभव है।

इस अवसर पर नेहा अग्रवाल, रितु अग्रवाल, शेफाली अरोरा, अनु अरोड़ा, ममता भाटिया, समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, मनजीत सिंह, सुरजीत सिंह, मनिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.