रामपुर में संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 150वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम, शिक्षा और स्वच्छता का दिया संदेश

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान 

रामपुर के Dr. B. R. Ambedkar Park Civil Lines Rampur में संत शिरोमणि Gadge Maharaj की 150वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों और समाज के लोगों ने भाग लिया तथा शिक्षा, स्वच्छता और संगठन का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में परम पूजनीय Ashok Ji Maharaj, पीठाधीश्वर ज्वाला पीठ लखनऊ उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में Dr. Rohtash Singh, Kashiram Diwakar और आईआईएस अधिकारी Jai Singh ने कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने संत गाडगे महाराज के जीवन और उनके द्वारा दिए गए स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक एकता के संदेश को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने अपने जीवन से समाज को स्वच्छता, सेवा और समानता का रास्ता दिखाया, जिसे आज भी अपनाने की आवश्यकता है।

इस दौरान समाज के लोगों से शिक्षा को बढ़ावा देने, संगठित रहने और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और सभी ने संत गाडगे महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.