‘वॉइस ऑफ सीनियर्स-8’ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा मंच

इंदौर। वरिष्ठ नागरिकों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर द्वारा इस वर्ष भी लोकप्रिय गायन प्रतियोगिता ‘वॉइस ऑफ सीनियर्स-8’ का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी प्रतियोगिता हिंदी फिल्मों के गीतों पर आधारित होगी।

आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष और महिला वरिष्ठ नागरिक भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सभी प्रतिभागियों को पंजीयन कराना अनिवार्य होगा, जबकि पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

इंदौर नगर निगम क्षेत्र के निवासियों का पंजीयन ऑफलाइन किया जाएगा, जबकि अन्य क्षेत्रों के प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे। ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 9 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, जबकि ऑफलाइन पंजीयन 9 मार्च से 15 मार्च 2026 तक किया जाएगा।

पंजीयन फॉर्म आनंदम कार्यालय ए-15, स्लाइस-5, स्कीम-78, विजय नगर, इंदौर से कार्यालयीन समय में प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अरुण सिंह (9826010110) और नितिन नामदेव (7805985935, 9302274758) से संपर्क किया जा सकता है।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता को 51 हजार रुपये तथा उपविजेता को 21 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की गायन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें एक मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.