मुंबई। बॉलीवुड के पावरहाउस अभिनेता Ranveer Singh एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म Dhurandhar: The Revenge यानी ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट और समय का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर फिल्म के पांच नए पोस्टर जारी करते हुए बताया कि फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर की घोषणा के साथ ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।
पोस्टर में रणवीर सिंह लंबे बालों और हाथ में बंदूक लिए बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका यह एक्शन अवतार दर्शकों का ध्यान खींच रहा है और सोशल मीडिया पर पोस्टर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि फिल्म के दूसरे भाग में हमजा अली (रणवीर सिंह) और मेकर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा। पहले भाग में रहमान डकैत की मौत हो चुकी थी, लेकिन कहानी को पहले भाग से जोड़ते हुए आगे बढ़ाया जाएगा।
फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में पैन-इंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इसका मुकाबला यश की फिल्म टॉक्सिक से होना था, लेकिन उसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई है, जिससे अब ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर अकेली रिलीज का फायदा मिल सकता है।
फिल्म बड़े बजट में तैयार की गई है और मेकर्स को उम्मीद है कि यह देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
