गाजियाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव नाहाली में प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, गांव में आगामी प्रधानी चुनाव को लेकर दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
दोनों तरफ से लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे कई लोगों के सिर फूट गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलने पर भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के करीब 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मारपीट में घायल लोगों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
khabre junction
