रामपुर में ऑल इंडिया एंटी करप्शन एंड सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन का होली मिलन समारोह आयोजित

रामपुर: ऑल इंडिया एंटी करप्शन एंड सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, रामपुर द्वारा जिलाध्यक्ष विनोद प्रकाश सक्सेना के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के समस्त पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद प्रकाश सक्सेना ने कहा कि इस वर्ष रामपुर जिले में होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाया गया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना की और कहा कि इस बार किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

उन्होंने बताया कि मिलक क्षेत्र में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह परिहार और कोतवाल पुष्कर सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अपराध का ग्राफ काफी कम रहा।

उन्होंने कहा कि जब से पुष्कर सिंह ने मिलक कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक का पद संभाला है, तब से क्षेत्र में अपराध में कमी आई है। वे जनमानस की समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए हर समस्या को गंभीरता से सुनते हैं और उसके समाधान का प्रयास करते हैं, जिससे मिलक क्षेत्र की जनता उनसे संतुष्ट है।

सीएचसी प्रभारी डॉ. वासित अली ने भी बताया कि पिछले वर्ष होली के दौरान तीन दिनों में लगभग 65 मेडिकल केस दर्ज हुए थे, जबकि इस वर्ष ऐसे मामलों की संख्या बेहद कम रही। इसे मिलक क्षेत्र की पुलिस प्रशासन की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नंदन प्रसाद, अनुपम पटेल, दिगपाल पटेल, सुधीर शर्मा, डॉ. डी.के. अग्रवाल, ओमनिवास गुप्ता, के.पी. गंगवार, रेहान अल्वी, राजेश बाबू सक्सेना, शेखर सक्सेना, जाहिद हुसैन, कैलाश यादव, अमीचित रस्तोगी, नीतू गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.