अब अक्षय-टाइगर की जोड़ी मचाएगी धमाल, फिल्म “बड़े मियां छोटे मियां” का टीजर रिलीज

नई दिल्ली। साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) को लेकर लोगों में बड़ा उत्साह दिखाई दे रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देगी।
फिल्म मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया है। मोस्ट अवेटेड फिल्म का धांसू टीजर देखने के बाद फिल्म से उम्मीद लगाई जा रही है कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है..

एक्शन और कॉमेडी से भरपूर
फिल्म मेकर्स ने फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan Teaser) को लेकर फैंस की एक्ससाइटमेंट बढ़ाने के लिए बुधवार को फिल्म का एक्शन पैक्ड धांसू टीजर रिलीज कर दिया है जो फुलऑन एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है। टीजर की शुरुआत विस्फोटों, हेलीकॉप्टरों, मिसाइलों से होती है. इसके बाद फिल्म में विलेन बने साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की आवाज आती है जो कहते सुनाई देते हैं प्रलय आने वाला है। एक ऐसा प्रलय जो भूत, भविष्य और वर्तमान को बदल देगा. एक ऐसा प्रलय जो अच्छाई और बुराई की जंग को हमेशा के लिए खत्म कर देगा. हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा. मुझे कौन रोकेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.