फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों पर चला डीटीपी इंफोर्समेंट का पीला पंजा

  • रिपोर्ट: नीरज मित्तल

फरीदाबाद: होली के बाद फरीदाबाद में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए डीटीपी इंफोर्समेंट याजन चौधरी के नेतृत्व में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया।

डीटीपी इंफोर्समेंट याजन चौधरी ने बताया कि इस बार तोड़फोड़ दस्ता करनेरा गांव में पहुंचा, जहां दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। इनमें एक कॉलोनी लगभग एक एकड़ और दूसरी करीब तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान तोड़फोड़ दस्ते ने मौके पर करीब 40 डीपीसी, 5 बाउंड्री वॉल और 7 निर्माणाधीन स्ट्रक्चर को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया।

याजन चौधरी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन से मंजूरी लिए बिना विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ डीटीपी इंफोर्समेंट की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.