महामाया मंदिर के विकास पर खर्च होंगे 25 करोड़ रुपये, मेले को भव्य बनाने की तैयारी

मोदीनगर/सीकरी। सीकरी स्थित महामाया मंदिर परिसर में विकास कार्यों और आगामी नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एम.पी. सिंह ने की, जबकि संचालन राहुल प्रधान ने किया। बैठक में मंदिर के मद में प्रस्तावित 25 करोड़ रुपये के उपयोग और मेले को भव्य स्वरूप देने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में तहसील प्रशासन की ओर से उप जिलाधिकारी मोदीनगर और तहसीलदार मोदीनगर मौजूद रहे। नगरपालिका की ओर से चेयरमैन विनोद वैशाली, ईओ साहब तथा एसीपी मोदीनगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे। पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग और शुगर मिल के अधिकारियों ने भी भागीदारी की।

21 सदस्यीय कमेटी का गठन

बैठक के दौरान चेयरमैन और एसडीएम की मौजूदगी में 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। तय किया गया कि तहसील प्रशासन, नगरपालिका प्रशासन और गठित कमेटी मिलकर यह निर्णय करेगी कि 25 करोड़ रुपये किस प्रकार और किन-किन विकास कार्यों पर खर्च किए जाएं।

ग्रामीणों ने रखे सुझाव

ग्रामीणों की ओर से डॉ. बबली गुर्जर, राहुल प्रधान, निर्दोष खटाना, विकल प्रधान, बीर सिंह, हरबीर सिंह, तिलकराज, रामरिक, नीरज प्रजापति, अशोक मुखिया और राज वर्मा समेत अन्य लोगों ने अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए।

अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि आगामी नवरात्र मेले को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस अवसर पर कालू, चेयरमैन चमन सिंह, देव शर्मा, सोनू चदीला, पूर्व सभासद चांदी सिंह, धनवीर, ओमवीर, चाहत सिंह, राहुल वाल्मीकि, अमित, धर्मबीर, आरटीओ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.