ऐलनाबाद, फरवरी (एम.पी. भार्गव)। National Legal Services Authority एवं Haryana State Legal Services Authority के निर्देशानुसार 14 मार्च को न्यायालय परिसर सिरसा, डबवाली और ऐलनाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के सफल संचालन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छह बैंचों का गठन किया गया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय परिसर सिरसा में अतिरिक्त प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट सुमित गर्ग, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजन वालिया, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुनीष नागर तथा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रिचू लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करेंगे।
इसी प्रकार डबवाली में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुमन पटलेन मामलों की सुनवाई करेंगी, जबकि ऐलनाबाद में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रतीत सिंह ढोंचक राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निपटारा करेंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान करवाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
khabre junction
