जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में ‘तंबाकू मुक्त रामपुर’ निर्देशिका भाग-3 का विमोचन

रामपुर। जनपद में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खान द्वारा लिखित ‘तंबाकू मुक्त रामपुर’ निर्देशिका भाग-3 का विधिवत विमोचन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह निर्देशिका जनपद में तंबाकू नियंत्रण के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि यह पुस्तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा आम जनमानस को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

निर्देशिका में तंबाकू सेवन से होने वाले विभिन्न रोगों, उससे होने वाली शारीरिक एवं सामाजिक हानियों तथा इसके बढ़ते प्रकोप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। साथ ही तंबाकू छोड़ने के प्रभावी उपाय, उपलब्ध उपचार सुविधाएं तथा जनपद में संचालित कार्यक्रमों का समग्र विवरण भी शामिल किया गया है।

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी. सक्सेना सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.