रामपुर: टांडा में 2.456 हेक्टेयर में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, प्रशासन की सख्त कार्रवाई

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में राजस्व टीम एवं नगरपालिका परिषद टाण्डा की संयुक्त टीम ने अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आराजी ग्राम टण्डोला, तहसील टाण्डा की गाटा संख्या 453 (रकबा 0.7850 हे.), गाटा संख्या 453/489 (रकबा 0.0650 हे.), गाटा संख्या 455 (रकबा 0.10100 हे.), गाटा संख्या 444 (रकबा 0.2750 हे.), गाटा संख्या 260/2 (रकबा 0.9020 हे.) तथा आराजी ग्राम टाण्डा खास, तहसील टाण्डा की गाटा संख्या 62 (रकबा 0.3280 हे.) सहित कुल 06 कित्ता, कुल रकबा 2.4560 हेक्टेयर भूमि पर बिना सक्षम प्राधिकारी से नक्शा स्वीकृत कराए विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को नियमानुसार ध्वस्त कराया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग और कॉलोनियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.