लखीसराय में 12 थानाध्यक्षों का तबादला,एसपी अवधेश दीक्षित का बड़ा एक्शन,10 टॉप अपराधियों पर इनाम घोषित

लखीसराय (सरफराज आलम) ; लखीसराय पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर 12 थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया गया है।

साथ ही जिले के दस टॉप-टेन अपराधियों पर इनाम घोषित करने की भी कार्रवाई की गई है।जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार को सूर्यगढ़ा अंचल से लखीसराय थाना का पुलिस निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक अमित कुमार को कवैया थाना से यातायात थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पुलिस अवर निरीक्षक रंधीर कुमार को माणिकपुर थाना से कवैया थाना, उज्ज्वल कुमार को पिपरिया थाना से चानन थाना तथा रंजीत कुमार को लखीसराय थाना से माणिकपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।पुलिस अवर निरीक्षक संजीता कुमारी को अमहरा थाना से बन्नुबगीचा थाना, आशिष कुमार को बन्नुबगीचा से कजरा थाना तथा राजवर्द्धन कुमार को कजरा थाना से अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का प्रभार दिया गया है।इसी क्रम में रश्मिरथी को चानन थाना से अमहरा थाना, अनामिका कुमारी को कवैया थाना से महिला थाना, सौरभ सुमन को हलसी थाना से पिपरिया थाना तथा चुन्नु कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय से रामगढ़ चौक थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।साथ हीं कई पुलिस अवर निरीक्षको को भी इधर से उधर किया गया है।
एसपी अवधेश दीक्षित ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए यह कदम उठाया गया है। लखीसराय पुलिस ने कहा है कि अपराध नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.