मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है- जो है नाम वाला वही बदनाम है

गुस्ताखी माफ हरयाणा –पवन कुमार बंसल

एक विक्रम कोठारी और दूसरा संजय कोठारी आईएएस,
एक पवन बंसल कलमघसीट और दूसरा पूर्व रेल मंत्री,
हूडा और हूडा, कटारिया और कटारिया।

एक विक्रम कोठारी ने बैंक लूट लिए। मैं विक्रम को नहीं जानता, लेकिन मेरे पुराने दोस्त हरियाणा के आईएएस अफसर संजय कोठारी ने 1980 में नरवाना जहरीली शराब कांड के दौरान, जब वे वहां सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट थे, सैकड़ों लोगों की जान बचाई।

उन्होंने ठेके सील करवा दिए और ठेकेदारों को गिरफ्तार करवाया, जबकि उस समय आला पुलिस और एक्साइज महकमे के अफसर ठेकेदारों के पेरोल पर थे।

हूडा और हूडा

रोहतक में भी दो हूडा हैं। एक भूपिंदर सिंह हुड्डा और दूसरा सतबीर हूडा। भूपिंदर पर किसानों की जमीन बिल्डरों के हवाले करने के आरोप में चार्जशीट है। जबकि सतबीर हूडा ने “दो जमा पांच” आंदोलन चलाकर गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिला करवाया।

गुरुग्राम के सुखबीर कटारिया और ओम कटारिया

सुखबीर कटारिया बोगस वोट मामले में उलझे हैं और यह मामला ओम कटारिया ने उठाया था।

पवन कुमार बंसल और चंडीगढ़ के पवन कुमार बंसल

एक यह कलमघसीट और दूसरे पवन कुमार बंसल, जो उस समय रेल मंत्री थे और घोटाले में शामिल होने के आरोपों में घिरे थे।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.