फाइनेंस सेक्रेटरी को केवल मुख्यमंत्री की परवाह करनी चहिये मंत्रियों की नहीं

गुस्ताखी माफ हरियाणा –पवन कुमार बंसल

जब बत्रा ने सरकारी वकीलों का वेतन बढ़ाया

किस्सा बत्तीस साल पुराना है। भजन लाल सीएम थे और सुभाष बत्रा मंत्री थे। सरकारी वकीलों का रोहतक में सम्मेलन हुआ। महकमे के मंत्री सुभाष बत्रा इसकी अध्यक्षता कर रहे थे। वकीलों ने उनकी काफी आवभगत की, तो जनाब बत्रा साहिब खुश हो गए। मौका देखकर वकीलों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग कर दी।

बत्रा ने मांग मंजूर कर ली। अब मामला फाइनेंस विभाग में गया। फाइनेंस सेक्रेटरी जे.डी. गुप्ता ने फाइल पर रेड एंट्री कर दी। अब फाइल रुक गई। इधर बत्रा ने मुख्यमंत्री भजन लाल से शिकायत की।

अब गुप्ता जी को भी भनक लग गई और वे पूरे कागजात लेकर भजन लाल के पास अपनी सफाई देने गए। अभी गुप्ता जी ने बात शुरू ही की थी कि भजन लाल बोले—“गुप्ता जी, बत्रा की चिंता न करो।”

अंग्रेजी में कहा कि फाइनेंस सेक्रेटरी को केवल मुख्यमंत्री की परवाह करनी चाहिए, मंत्रियों की नहीं।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.