जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भानू देव शर्मा ने बहुउपयोगी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह वाहन 22 फरवरी 2026 को सद्भावना मण्डप पनवड़िया में आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए मुख्यालय स्तर पर आम जनता को जागरूक करेगा।
कार्यक्रम से पूर्व जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में समस्त विभागों, नगर निकाय प्राधिकरणों तथा विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए और शिविर में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
इस मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों द्वारा आम नागरिकों को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है। साथ ही लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाना भी इस शिविर का प्रमुख लक्ष्य है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण, उपजिलाधिकारी बिलासपुर (नोडल अधिकारी, मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर), उप मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी तथा वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
khabre junction
