गलत दिशा और मोबाइल पर वाहन चलाने वालों पर सख्ती, 49 वाहनों के चालान; 27 ई-रिक्शा पुलिस लाइन में खड़े

जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। गलत दिशा में वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अभियोग में 49 वाहनों का चालान किया गया।

यह कार्रवाई सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम एवं उपनिरीक्षक यातायात आर.एल. राजपूत के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के विरुद्ध मौके पर ही चालान की कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही संयुक्त अभियान में 27 ई-रिक्शा ऐसे पाए गए जिनकी फिटनेस समाप्त थी, बीमा वैध नहीं था तथा वाहन कर (टैक्स) भी जमा नहीं किया गया था। इन सभी ई-रिक्शा को पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित चालक अपने-अपने वाहनों का टैक्स जमा कराएं, बीमा कराएं तथा फिटनेस के लिए स्लॉट बुक कराकर प्रमाणपत्र प्राप्त करें। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही ई-रिक्शा को रिलीज किया जाएगा।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग के चालक एवं सिपाही तथा यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक और आरक्षी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.