ममता सेवी संस्था द्वारा मरौरी में निःशुल्क सरकारी योजनाओं का कैम्प, आयुष्मान कार्ड व सुकन्या सुमंगला के फार्म भरे गए

बदायूं। Mamata Sevi Sanstha द्वारा ग्राम मरौरी, विकास खण्ड म्याऊं (उसावां) स्थित मंगला देवी विद्यामंदिर स्कूल में सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ दिलाने हेतु निःशुल्क जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और अपने प्रपत्र भरवाए।

संस्था की संस्थापिका एवं सचिव डॉ. ममता नौगरैया ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना है। कैम्प के दौरान आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया संपन्न कराई गई तथा अन्य योजनाओं के आवेदन भी भरे गए।

संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा मिश्रा द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर लगाकर ग्रामवासियों की आंखों की जांच की गई, जिससे कई लोगों को लाभ मिला। संस्था के संरक्षक डॉ. सुरेश चन्द्र नौगरैया ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सहसचिव दीप्ति गुप्ता ने सुकन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत ग्रामवासियों के प्रपत्र एकत्रित किए, जिन्हें शुभम गुप्ता ने लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सबमिट किया। श्रद्धा, श्रेया, आकांक्षा, नैना सोलंकी, आरुषी सहित कई बालिकाओं के सुकन्या सुमंगला योजना के फार्म भरे गए।

संरक्षक मंडल की सदस्य सरला चक्रवर्ती, टिथोनस स्कूल की संस्थापिका मधु अग्रवाल, सहसचिव डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, सदस्य पूनम रस्तोगी, सीमा शर्मा एवं महिषा सिंह सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। महिषा सिंह का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा।

कार्यक्रम से पूर्व स्कूल परिसर स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। मंगला देवी स्कूल की संस्थापिका श्रीमती ऊषा सिंह एवं संस्थापक रामवीर सिंह की व्यवस्थाओं के कारण कैम्प में ग्रामवासियों की निरंतर उपस्थिति बनी रही। शोभा, प्रिया और सेजल का भी सहयोग सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के बच्चों ने स्वागत एवं विदाई पुष्प भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। यह आयोजन सफल एवं सराहनीय रहा।

— डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी
मीडिया प्रभारी/सह सचिव
ममता सेवी संस्था, बदायूं

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.