रामपुरिया भानपुर में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 161 लोगों की हुई जांच

बदायूं/बिसौली: उ.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के अंतर्गत Lok Smriti Seva Sansthan बदायूं द्वारा ब्लॉक बिसौली के गांव रामपुरिया भानपुर में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला क्षय रोग अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी (एचआईवी/एड्स) डॉ. विनेश कुमार तथा ग्राम प्रधान पंकज राणा ने किया।

शिविर के दौरान गांव के लोगों की HIV, Syphilis, Hepatitis B, Hepatitis C और TB की स्क्रीनिंग की गई। कुल 161 लोगों की जांच की गई, जिसमें Hepatitis C के 2 मामले और Syphilis का 1 मामला रिएक्टिव पाया गया। इसके अलावा TB के 13 संदिग्ध मरीजों को स्पूटम जांच के लिए रेफर किया गया।

शिविर में STI से संबंधित उपचार और सामान्य दवाइयों का वितरण भी किया गया। साथ ही स्वास्थ्य टीम द्वारा गांव में सघन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को HIV/AIDS और अन्य संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक किया गया। डोर-टू-डोर संपर्क कर लोगों को बीमारी से बचाव और समय पर जांच कराने की सलाह दी गई।

इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. शिवानी गुप्ता (चिकित्सा अधिकारी, CHC बिसौली), रामबाबू (STLS), शुभम (STS), संदीप पराशरी (लैब टेक्नीशियन, CHC बिसौली), सोमेंद्र कुमार (CHO), रेशमवती (ICTC काउंसलर, CHC उझानी), सौरभ सक्सेना (लैब टेक्नीशियन, CHC उझानी), शनि दुबे (प्रोजेक्ट मैनेजर, लोक स्मृति सेवा संस्थान), राजीव कुमार (STI काउंसलर), अंकुर मिश्रा, ज्ञानश्री यादव और ऋषभ कुमार (ORW) सहित आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को समय पर जांच, उपचार और जागरूकता उपलब्ध कराकर गंभीर बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित करना है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.