सीडब्ल्यूसी के निर्देश पर बच्चों की घर वापसी, काउंसलिंग के बाद सर्वोत्तम हित में लिया गया निर्णय

शाहजहांपुर,  फरवरी 2026।बाल कल्याण समिति (CWC) द्वारा राजकीय बाल गृह शाहजहांपुर भेजे गए बच्चों को आज उनके सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर घर भेज दिया गया।

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रोटेक्शन ऑफिसर (संस्थागत) तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के काउंसलर द्वारा बच्चों की विस्तृत काउंसलिंग की गई। इसके बाद प्रत्येक बच्चे का इंडिविजुअल केयर प्लान (ICP) तैयार किया गया, ताकि उनकी सुरक्षा, शिक्षा और समुचित देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के पारिवारिक परिवेश, सुरक्षा स्थिति और भविष्य की आवश्यकताओं का आकलन करने के बाद ही यह निर्णय लिया गया। बच्चों की भावनात्मक और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुनर्वास की प्रक्रिया अपनाई गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बच्चों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आगे भी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि उनके विकास और सुरक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.