बदायूं। दिनांक 11 फरवरी 2026 को उ.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के अंतर्गत लोक स्मृति सेवा संस्थान, बदायूं द्वारा ब्लॉक सलारपुर के गांव बिनावर में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला क्षय रोग अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी (एचआईवी/एड्स) डॉ. विनेश कुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार पटेल (सीएचसी बिनावर) तथा ग्राम प्रधान मुमताज अहमद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
शिविर में ग्रामीणों की एचआईवी, सिफिलिस, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी एवं टीबी की स्क्रीनिंग की गई। कुल 85 लोगों की जांच की गई, जिनमें 3 लोग एचसीवी (HCV) रिएक्टिव, 1 सिफिलिस रिएक्टिव तथा 10 टीबी संदिग्ध (टीबी सिम्पटोमैटिक) पाए गए। संदिग्ध मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं आगे की जांच हेतु निर्देशित किया गया।
इसके साथ ही शिविर में एसटीआई एवं सामान्य रोगों की दवाइयों का वितरण किया गया। सघन जागरूकता अभियान के तहत डोर-टू-डोर संपर्क कर ग्रामीणों को एचआईवी/एड्स एवं अन्य संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर में डॉ. मेहराज हुसैन (चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी बिनावर), इजहार मोहम्मद खान (एसटीएलएस), सर्वेश कुमार (एसटीएस), राजपाल सिंह (एलटी, बिनावर), रेशमवती (आईसीटीसी काउंसलर, सीएचसी उझानी), तनवीर हसन (एलटी, महिला जिला अस्पताल बदायूं), शनि दुबे (प्रोजेक्ट मैनेजर, लोक स्मृति सेवा संस्थान), राजीव कुमार (एसटीआई काउंसलर), सलोनी साहू (टीआई काउंसलर, एलएसएसएस), अंकुर मिश्रा, शिवम गुप्ता एवं ऋषभ कुमार (ओआरडब्ल्यू, एलएसएसएस) सहित ग्राम की आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
सभी के सहयोग से शिविर का सफल संचालन किया गया और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।
khabre junction
